Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : पर्यटन स्थल बना स्टंट ट्रैक, सूरजपुर में युवकों की खतरनाक कारबाजी कैमरे में कैद, वीडियो वायरल

सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही और यातायात नियमों की खुली अनदेखी दिखाई दे रही है।

CG News : पर्यटन स्थल बना स्टंट ट्रैक, सूरजपुर में युवकों की खतरनाक कारबाजी कैमरे में कैद, वीडियो वायरल
X

CG News : सूरजपुर। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अजबनगर स्थित मोरभंज में कुछ युवकों द्वारा कार से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही और यातायात नियमों की खुली अनदेखी दिखाई दे रही है।

वायरल वीडियो में युवक तेज रफ्तार कार से ड्रिफ्टिंग और डोनट्स जैसे जोखिम भरे स्टंट करते नजर आ रहे हैं। यह करतब ऐसे स्थान पर किए गए, जहां पर्यटकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन स्थलों पर इस तरह की लापरवाही न केवल अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि क्षेत्र की छवि को भी प्रभावित करती है। लोगों ने प्रशासन से वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामले में प्रशासन और पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वायरल वीडियो के बाद घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire