Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : क्लास में कम अंक आने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी...

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

CG News : क्लास में कम अंक आने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : कोरबा। जिले के बालको नगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9वीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा जानवी राजपूत ने परीक्षा में अपेक्षित अंक न आने से दुखी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव घर के एक कमरे में लटका हुआ मिला, जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CG News : बता दें कि जानवी ने 9वीं कक्षा की परीक्षा में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, लेकिन वह इससे अधिक अंक लाने की उम्मीद रखती थी। कम अंक आने से वह मानसिक रूप से परेशान थी। परिजनों ने बताया कि पिता ने बेटी का हौसला बढ़ाने के लिए उसे नए कपड़े दिलवाए और मिठाइयाँ भी बाँटी थीं, लेकिन वह इस सदमे से उबर नहीं पाई।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही बालको नगर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है, और लोग छात्रों पर पढ़ाई के दबाव को लेकर चिंता जता रहे हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire