Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 12वीं की परीक्षा दिलाने के बाद छात्र ने लगाई फांसी, मोबाइल लॉक होने से गहराया रहस्य...

फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और परिजनों व दोस्तों से पूछताछ जारी है।

CG News : 12वीं की परीक्षा दिलाने के बाद छात्र ने लगाई फांसी, मोबाइल लॉक होने से गहराया रहस्य...
X

CG News : बिलासपुर। 12वीं कक्षा की परीक्षा खत्म होने के बाद एक होनहार छात्र ने घर लौटते ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह दिल दहला देने वाली घटना बिलासपुर के सकर्रा दर्रीपारा इलाके में हुई, जहां 17 वर्षीय हरीश चक्रधारी ने अपनी अंतिम परीक्षा देने के बाद ऐसा कदम उठाया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और उसका लॉक मोबाइल पुलिस के लिए एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है।

CG News : हिर्री थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि हरीश परीक्षा देकर घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। बार-बार आवाज देने के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांकने पर दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए, हरीश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

CG News : पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि हरीश पढ़ाई में मेधावी था। उसके दोस्तों ने भी इस बात की पुष्टि की कि वह एक समझदार और मेहनती छात्र था। फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसने यह खौफनाक कदम उठाया? पुलिस ने हरीश का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जो लॉक होने के कारण अभी तक खुल नहीं सका है। फोन में मौजूद जानकारी शायद इस रहस्य से पर्दा उठा सके। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और परिजनों व दोस्तों से पूछताछ जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire