Create your Account
CG News : कच्चे मकान की दीवार ढहने से छात्र की मौत, दादी गंभीर रूप से घायल
- Rohit banchhor
- 05 Sep, 2025
घटना रात करीब ढाई बजे की है, जब परिवार के 10 सदस्य चार कमरे के कच्चे घर में सो रहे थे।
CG News : जगदलपुर। बस्तर जिले के अलनार गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एक कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह जाने से 14 वर्षीय छात्र लोकेश नाग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना रात करीब ढाई बजे की है, जब परिवार के 10 सदस्य चार कमरे के कच्चे घर में सो रहे थे।
जानकारी के अनुसार, अचानक दीवार के ढहने से मलबे में लोकेश और उनकी दादी दब गए। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दोनों को मलबे से निकाला, लेकिन तब तक लोकेश की सांसें थम चुकी थीं। दादी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
- 2. UK: आज से खत्म हुआ उत्तराखंड मदरसा बोर्ड, लागू होंगे स्कूलों वाले नियम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
- 3. Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक कल, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगा फैसला
- 4. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

