Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल होने पर छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी...
ह बिलासपुर के दयालबंद स्थित नारियल कोठी में किराए से रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं का तैयारी कर रहा था।

CG News : बिलासपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दयालबंद में एक किराए के मकान में रहने वाला छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि मृतक राजकुमार साहू 30 वर्ष दुर्ग का रहने वाला था। वह बिलासपुर के दयालबंद स्थित नारियल कोठी में किराए से रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं का तैयारी कर रहा था।
CG News : बताया जाता है कि प्रतियोगी परीक्षआों में लगातार असफल होने और कोई वैकेंसी नहीं निकलने से परेशान होकर छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


