Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : छात्र ने शिक्षकों पर किया चाकू से हमला, स्कूल परिसर में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर...
मामले में पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में चाकूबाजी की घटनाएं इस हद तक बढ़ गई हैं कि अब शिक्षा के मंदिरों में भी खूनी खेल होने लगा है। एक ऐसा ही हैरतअंगेज मामला धमतरी के एक नीजि स्कूल से सामने आया है। जहां स्कूली छात्र ने अपने दो शिक्षकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
CG News : घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया है। बता दें घायल शिक्षकों का नाम जुनैद और कुलप्रीत आजमानी है। दोनों हटकेशर वार्ड स्थित सर्वोदय स्कूल में टीचर है। बताया जाता है कि 11वीं कक्षा के छात्र ने उन दोनों शिक्षकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


