Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की जिला बैठक में बनाई गई रणनीति
CG News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की जिला बैठक बीआरसीसी महासमुंद की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नारायण चौधरी ने की।

CG News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की जिला बैठक बीआरसीसी महासमुंद की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नारायण चौधरी ने की। बैठक में उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व के नियुक्त साथी बिना पेंशन के सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जो अत्यन्त दुखद है। उन्हें न तो पुरानी पेंशन मिल रही है और न ही नई पेंशन। हमें एकजुट होकर प्रथम नियुक्ति तिथि को आधार मानकर सभी शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन की गणना करने हेतु संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।
CG News : जिला बैठक में प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान, महासचिव शोभा सिंघ देव, संगठन मंत्री पूर्णानंद मिश्रा, सादराम अजय, लालजी साहू, नरेश पटेल, नंद कुमार साहू, विजय प्रधान, राजेश साहू, विनोद यादव, महेंद्र चौधरी, गजेंद्र नायक, प्रदीप वर्मा, लोरिश कुमार, खोशिल गेन्द्रे, अनिल सिंह साव, खिलावन वर्मा ने कहा कि शासन से प्राचार्य, पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक, शिक्षक व्याख्याता के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति, पूर्व सेवा की गणना करते हुए कुल 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन देने एवं 12ः से अधिक राशि की स्वैच्छिक कटौती किये जाने, पूर्व सेवा गणना के आधार पर क्रमोन्नति वेतनमान के लाभ देने, सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने, देय तिथि से लंबित महंगाई भत्ता, कैशलेस इलाज, युक्तियुक्तकरण, स्थानांतरण, ऑनलाइन अवकाश, एक पाली के शाला का समय 10.30 से 4.30 तक करने, पदोन्नत शिक्षकों का लंबित वेतन शीघ्र भुगतान करने के लिए शासन को क्रमबद्ध ज्ञापन देकर संघर्ष का आगाज किया जाएगा।
CG News : इस क्रम में सभी ब्लॉक में 27 और 28 जुलाई को बैठक रखी जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से प्रांतीय निर्देशानुसार एसोसिएशन की सदस्यता 15 जुलाई से 18 अगस्त तक पूर्ण की जाएगी। जिला के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 24 जुलाई को अपरान्ह 03 बजे सेवा पुस्तिका अपडेट, जीपीएफ खाता संधारण, लंबित पेंशन प्रकरण, आकस्मिक निधन पर एसग्रेसिया, अवकाश नकदीकरण, समूह बीमा, जीआईएस पार्ट फाइनल सहित समस्त स्वत्व के शीघ्र भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
CG News : प्रांतीय निर्देश पर मांगों का ज्ञापन प्रान्त में 20 से 22 अगस्त के बीच संभाग में ज्ञापन, 29 और 30 अगस्त को जिला महासमुंद में ज्ञापन, 09 सितम्बर को सभी ब्लॉक मुख्यालयों में ज्ञापन, 19 और 20 सितम्बर को माननीय सांसद व विधायक को मांगों पर चर्चा कर 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
CG News : जिला बैठक में सुधीर प्रधान को दुर्ग संभाग प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष प्रकट किया गया तथा ब्लॉक बसना के अध्यक्ष मनोनीत होने पर गजेंद्र नायक को बधाई दी गई। जिला बैठक में उनके नियुक्ति के प्रस्ताव को ध्वनिमत से आगामी 03 वर्षों के लिए अनुमोदन किया गया साथ ही साथ जिला एवम ब्लॉक महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, एवम सरायपाली के ब्लॉक अध्यक्षों के कार्यकाल को आगामी 03 वर्षों के लिए बढ़ाया गया।
CG News : जिला बैठक में दानियाल तांडी, सम्पा बोष, मनीष अवसरिया, देवेंद्र चन्द्राकर, विद्या चन्द्राकर, गोरी शंकर पटेल, राधेश्याम पटेल, हेमंत दास, गजानंद भोई, उस्ताद अली, वारिश कुमार, जागेश्वर सिन्हा, आशीष साहू, सहित बड़ी संख्या में एसोसिएशन के साथी सम्मिलित हुए। उक्ताशय की जानकारी जिला सचिव नंद कुमार साहू एवम जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


