CG News : राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में बढ़ी धूम, दंतेवाड़ा में खिलाड़ियों का उमड़ा हुजूम...
इसके साथ ही शिक्षा विभाग से जुड़ी महिला वॉलिंटियर्स को आईकार्ड का वितरण भी किया गया।

CG News : फकरे आलम खान, दंतेवाड़ा/बचेली। दंतेवाड़ा में सोमवार, 2 दिसम्बर से शुरू होने वाले राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए प्रदेश भर से खिलाड़ी पहुंचने लगे हैं। जिला मुख्यालय स्थित इनडोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लगभग 150 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
CG News : इस बड़े आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटल और लॉज की व्यवस्था की गई है, वहीं भोजन की व्यवस्था भी स्टेडियम परिसर में निःशुल्क की गई है।

CG News : शनिवार को डीआईजी पुलिस कमलोचन कश्यप, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा और एडिशनल एसपी स्मृतिक राजनाला की उपस्थिति में प्रतियोगिता के विजेताओं और उपविजेताओं को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इसके साथ ही शिक्षा विभाग से जुड़ी महिला वॉलिंटियर्स को आईकार्ड का वितरण भी किया गया।
CG News : इस दौरान जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सचिव अमलेंदु चक्रवर्ती, संतोष सिंह, दीपक रॉय, नीलम साहू, राजा शर्मा, सलमान, ज्योति झाड़ी, दुर्गा चंद्राकर और अनुराधा आर्या सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।


