Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: स्टेट जीएसटी की कार्रवाई , 900 किलो चांदी की जब्ती मामले में कारोबारियों पर 24 लाख जुर्माना,आधा कच्चा बाकी पक्का बिल का चल रहा था खेल

CG News: दीवाली त्योहार से पहले राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में नौ क्विंटल 28 किलो चांदी के जेवर जब्ती मामले में स्टेट जीएसटी की

CG News: स्टेट जीएसटी की कार्रवाई , 900 किलो चांदी की जब्ती मामले में कारोबारियों पर 24 लाख जुर्माना,आधा कच्चा बाकी पक्का बिल का चल रहा था खेल
X
रायपुर। CG News: दीवाली त्योहार से पहले राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में नौ क्विंटल 28 किलो चांदी के जेवर जब्ती मामले में स्टेट जीएसटी की टीम ने एक दर्जन सराफा कारोबारियों से 24 लाख रुपए जुर्माना राशि वसूल किया है। स्टेट जीएसटी के अफसरों के मुताबिक कारोबारियों ने टैक्स चोरी करने की नीयत से आधा माल पक्के में तथा आधा माल कच्चे में मंगाया था।

CG News: बता दें कि सराफा कारोबारियों ने आगरा से दिल्ली के रास्ते एयर कार्गों से चांदी के जेवर मंगाए थे, जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मौदहापारा केके रोड के पास जब्त कर जीएसटी के सुपुर्द किया। अफसरों के मुताबिक चांदी के जेवर इंडिगो एयर लाइंस के कार्गों से रायपुर लाए गए थे। जीएसटी विभाग ने इस मामले में धारा 122 के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है।


CG News: सूत्रों के मुताबिक जो चांदी के जेवर बगैर बिल के थे, कारोबारी उन जेवरों का बिल होने का हवाला देते हुए जीएसटी के अफसरों को गुमराह करते हुए बिल पेश करने की बात कह रहे थे। अफसरों के अनुसार जिन चांदी के जेवरों के बिल नहीं थे, उन पर कारोबारियों से जुर्माना राशि वसूल की गई है। अफसरों के अनुसार कारोबारियों ने आगरा के एक दर्जन से ज्यादा कारोबारियों से जेवर खरीदा था। कार्गों में चांदी जेवर के साथ गिरफ्तार किए गए सन्नी से पूछताछ की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire