Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : राज्य सरकार की सख्ती, आंगनबाड़ी सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष समिति गठित...

यह समिति रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर और सरगुजा जिलों में वितरित सामग्री की गुणवत्ता की जांच करेगी।

CG News : राज्य सरकार की सख्ती, आंगनबाड़ी सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष समिति गठित...
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं को दी जा रही पोषण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों पर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष समिति गठन का आदेश जारी किया है। यह समिति रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर और सरगुजा जिलों में वितरित सामग्री की गुणवत्ता की जांच करेगी।

CG News : मंत्री राजवाड़े ने कहा, बच्चों और महिलाओं के लिए प्रदायित सामग्री की गुणवत्ता हमारी प्राथमिकता है। किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उनके निर्देश पर विभागीय सचिव शम्मी आबिदी को तत्काल जांच और विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। इसके अनुपालन में विभाग के संचालक पदुम सिंह एल्मा ने विशेष समिति का गठन किया है।

CG News : समिति में संयुक्त संचालक (वित्त), महिला एवं बाल विकास संचालनालय (अध्यक्ष), सी.एस.आई.डी.सी., जीईसी रायपुर, आईआरक्लास सिस्टम एंड सॉल्यूशन प्रा. लि. और एसजीएस इंडिया प्रा. लि. के प्रतिनिधि, संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी और सहायक संचालक, आई.सी.डी.एस. शामिल हैं। समिति को सामग्री की भौतिक स्थिति और गुणवत्ता मानकों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

CG News : संदिग्ध नमूनों को मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा। समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है, जिसके आधार पर विभाग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। यह कदम आंगनबाड़ी केंद्रों में सुरक्षित और मानक पोषण सामग्री सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire