Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सरगुजा का दौरा कर चुनाव तैयारियों का लिया जायजा...

उनके साथ आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और नोडल अधिकारी (पुलिस) ओ.पी. पाल भी मौजूद रहे।

CG News : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सरगुजा का दौरा कर चुनाव तैयारियों का लिया जायजा...
X

CG News : रायपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतदान पूर्व तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए एक दिवसीय सरगुजा दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनके साथ आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और नोडल अधिकारी (पुलिस) ओ.पी. पाल भी मौजूद रहे।

CG News : निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए बिजली, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, पार्किंग, एजेंट बैठने की सुविधा और मतगणना कक्ष की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके अलावा, उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण सत्र का अवलोकन किया और मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया की सभी बारीकियों को मतदान दलों को बेहतर तरीके से समझाया जाए।

CG News : इसके साथ ही, उन्होंने डाकमत पत्रों (पोस्टल बैलेट) की प्रक्रिया का अवलोकन किया और बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

CG News : निरीक्षण के दौरान सरगुजा संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, अवर सचिव प्रणय कुमार वर्मा, जनसंपर्क विभाग के उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया और निर्वाचन आयुक्त के निज सचिव बलराम देवांगन सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरे का उद्देश्य चुनाव की तैयारियों को सुचारू रूप से सुनिश्चित करना और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire