Breaking News
:

CG News : विधिक सेवा दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर, घरघोड़ा में विशेष कार्यक्रम और साक्षरता शिविर का आयोजन

CG News

घरघोड़ा में एक विशेष कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जैन और तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में 09 नवंबर 2024 को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, घरघोड़ा में एक विशेष कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।



CG News : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायाधीश काम्या अय्यर ने छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा दिवस के महत्व से अवगत कराया और नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता के तहत महिलाओं, बच्चों, विकलांग व्यक्तियों, आपदा पीड़ितों, यातना पीड़ितों, मानसिक रूप से विकृत व्यक्तियों, मजदूरों एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए उपलब्ध विधिक सहायता पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने बढ़ते सायबर अपराधों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।


CG News : काम्या ने यह भी बताया कि कैसे पात्र व्यक्ति नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर या नालसा लीगल सर्विसेस ऐप डाउनलोड कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य देवनारायण पटेल, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, आरक्षकगण, न्यायालयीन स्टाफ एवं पी.एल.वी. (पारा लीगल वालंटियर्स) उपस्थित रहे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us