Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : एसपी ने प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों को किया निलंबित, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जानें क्या है वजह...

यह घटना पुलिस विभाग के लिए एक चेतावनी बनकर उभरी है,

CG News : एसपी ने प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों को किया निलंबित, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जानें क्या है वजह...
X

CG News : दुर्ग। पुलिस विभाग में जब वही लोग गलत काम करने लगें जिन पर समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी हो, तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ऐसे ही एक मामले में दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन चारों पर नशे के सौदागरों से गहरे ताल्लुकात रखने का आरोप है, जिसके कारण यह कड़ी कार्रवाई की गई है।

CG News : निलंबन की यह कार्रवाई मोहन नगर और स्मृति नगर थानों में पदस्थ प्रधान आरक्षक शाहिद खान, आरक्षक बेदराम बंदे, आरक्षक तारकेश्वर साहू और आरक्षक संतोष सोनी के खिलाफ की गई है। आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों के नशे के सौदागरों से रिश्ते थे, जो उनके कर्तव्यों के विपरीत थे।

CG News : निलंबन के दौरान इन पुलिसकर्मियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने निलंबन के साथ-साथ नशे के सौदागरों से उनके ताल्लुकात की गहन जांच का आदेश भी दिया है। दुर्ग नगर पुलिस अधीक्षक को एक सप्ताह के भीतर इस मामले की पूरी जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

CG News : एसपी द्वारा की गई इस कार्रवाई से भिलाई-दुर्ग पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह घटना पुलिस विभाग के लिए एक चेतावनी बनकर उभरी है, जिससे ऐसे कृत्य करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का संदेश दिया गया है।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire