Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : छत्तीसगढ़ में इतिहास रचा सोनू उरांव, थर्ड जेंडर बनीं सरपंच, आदर्श पंचायत का सपना देखा...

सोनू उरांव ने अपनी जीत पर चनवारीडांड़ की समस्त जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

CG News : छत्तीसगढ़ में इतिहास रचा सोनू उरांव, थर्ड जेंडर बनीं सरपंच, आदर्श पंचायत का सपना देखा...
X

CG News : मनेंद्रगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ से थर्ड जेंडर सोनू उरांव ने सरपंच पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने पूर्व सरपंच गौरी सिंह को हराकर इस चुनाव में अपना स्थान बनाया है। नवनिर्वाचित सरपंच सोनू उरांव ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनकी जीत नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ की जनता की जीत है।

CG News : सोनू उरांव ने कहा कि वह चनवारीडांड़ पंचायत को सुंदर और विकसित बनाने के लिए काम करेंगी। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंचाने का वादा किया है। उनका मुख्य उद्देश्य पंचायत वासियों की मांगों के अनुरूप विकास कार्य करना है।

CG News : उन्होंने आगे कहा कि ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ को आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की भरपूर कोशिश की जाएगी। सोनू उरांव ने अपनी जीत पर चनवारीडांड़ की समस्त जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire