Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : दामाद ने ससुराल के 9 लोगों के खाने में मिलाया जहर, सभी अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है वजह...
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

CG News : कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र के पत्थरफोडा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दामाद ने अपनी पत्नी से अनबन के बाद ससुराल के 9 सदस्यों को जहर दे दिया। सभी पीड़ितों को गंभीर हालत में पेंड्रा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
CG News : परिजनों के अनुसार, आरोपी पहलवान सिंह धुर्वे, जो पेंड्रा का निवासी है, खाने के समय ससुराल पहुंचा था। मौका पाकर उसने चुपके से खाने में जहर मिला दिया। खाना खाने के बाद एक-एक करके सभी सदस्यों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। यह मामला पारिवारिक विवाद का परिणाम माना जा रहा है, जहां पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन ने इस दुखद घटना को जन्म दिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी दामाद की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही इस मामले में और भी जानकारी सामने आ सकती है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


