Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : कोईमेंटा जंगल में जवानों ने बरामद किया हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा

इस अभियान में कंट्रीमेड राइफल, विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में लोहे की सामग्री सहित कई अन्य नक्सली सामान जब्त किए गए।

CG News : कोईमेंटा जंगल में जवानों ने बरामद किया हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा
X

CG News : सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोईमेंटा जंगल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर 23 अगस्त 2025 को शुरू हुए एक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 203 कोबरा वाहिनी, 241 बस्तर बटालियन सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के खुफिया डंप को बरामद कर उसे ध्वस्त कर दिया। इस अभियान में कंट्रीमेड राइफल, विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में लोहे की सामग्री सहित कई अन्य नक्सली सामान जब्त किए गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मेट्टागुड़ा कैंप से सुरक्षा बलों को ग्राम बोटेलंका, ईरापल्ली, कोईमेंटा पहाड़ी, दारेली और आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर 23 अगस्त को 203 कोबरा वाहिनी, 241 बस्तर बटालियन सीआरपीएफ, और जिला बल की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान कोईमेंटा पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाया गया एक डंप बरामद किया गया, जिसमें हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा शामिल था।

बरामद सामानों में कंट्रीमेड राइफल, बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर) और उसका बैरल, यूएवी नेत्रा का टूटा हुआ प्रोपेलर, इलेक्ट्रिक होल्डर वेल्डिंग, बैंच वाइस, और स्टील पाइप, 7 लोहे की छड़ें, 45 लोहे की बेस प्लेट (लगभग 2 किलो वजन), 47 पोल एंगलर (8 किलो), और करीब 480 भारी-भरकम आयरन क्लैंप, 35 ग्राउंड सपोर्टर, 1 किलो, 18 और 12 इंच के दर्जनों क्लैंप, एक टी-टाइप क्लैंप, काला वर्दी, एम्युनेशन पाउच, टूटी हुई इन्वर्टर बैटरी, 20 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, और एक इलेक्ट्रिकल एक्सटेंशन बोर्ड है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire