Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : गश्त पर निकले जवानों को मिला 10 किलो का जिंदा आईईडी बम, किया निष्क्रिय...
CG News : कोंडागांव। जिले में पुलिस ने गश्त के दौरान जंगल से 10 किलो का जिंदा आईईडी बम बरामद किया है।

CG News : कोंडागांव। जिले में पुलिस ने गश्त के दौरान जंगल से 10 किलो का जिंदा आईईडी बम बरामद किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर बम डिस्पोजल की टीम और पुलिस फोर्स द्वारा सावधानी पूर्वक तत्काल मौके पर ही आईईडी बम को नष्ट किया। बता दें कि कोंडागांव पुलिस द्वारा नियमित गश्त के लिए कैंप अर्रा से थाना इरागांव और धनोरा की संयुक्त टीम नक्सल प्रभावित थाना इरागांव क्षेत्र अंतर्गत कोटकोडो तमोरा किलेनर क्षेत्र में निकले थे।
CG News : पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने इरागांव, कोटकोड़ो, किलेनार क्षेत्र के बीच आईईडी बम लगाया गया था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई। गश्त के दौरान पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के नीयत से नक्सल के द्वारा लगाए गए 5 -5 किलो के 2 आईईडी मिले। जिसे तत्काल कोंडागांव पुलिस ने आईईडी से संभावित बड़ी दुर्घटना रोकने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर ही बम को नष्ट किया गया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


