Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : जवानों को मिली बड़ी सफलता, 2 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद...

जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।

CG News : जवानों को मिली बड़ी सफलता, 2 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद...
X

CG News : धीरज मेहरा, सुकमा। जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। फुलबगड़ी थाना से जिला बल की पार्टी ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 2 संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों से पूछताछ के बाद सुरक्षा बलों ने उनके पास छिपाकर रखे विस्फोटक सामग्री को बरामद किया, जिसे नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल करने वाले थे। बता दें कि इस घटना की जानकारी मिलने पर थाना फुलबगड़ी से जिला बल की पार्टी बड़सेट्टी और आसपास के क्षेत्र में रवाना हुई थी।

CG News : अभियान के दौरान, ग्राम बड़सेट्टी बुरदापारा और करकापारा के बीच के जंगल में दो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी को देख कर भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने तुरंत घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए नक्सली केरलापाल एरिया कमेटी के मूलेर आरपीसी में मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे। इनसे पूछताछ में पता चला कि ये नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से विस्फोटक सामग्रियों का इस्तेमाल करना चाहते थे।

CG News : गिरफ्तार नक्सलियों के पास से सुरक्षा बलों ने विस्फोटक सामग्री में टिफिन बम (लगभग 5 किलोग्राम), 18 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, 2 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 3 जिलेटिन रॉड, 1 झोला व 6 नक्सल पर्चे बरामद किया है। बरामद विस्फोटक सामग्री के आधार पर दोनों नक्सलियों के खिलाफ धारा 4 और 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire