Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नक्सलियों के मंसूबे पर जवानों ने फेरा पानी, बरामद आईईडी को किया डिफ्यूज...

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा किया है।

CG News : नक्सलियों के मंसूबे पर जवानों ने फेरा पानी, बरामद आईईडी को किया डिफ्यूज...
X

CG News : बीजापुर। बीजापुर में गश्त के दौरान जवानों को एक 25 किलोग्राम की क्षमता वाला आईआईडी मिला था। उसे जब जंगल में ले जाकर डिफ्यूज किया तो धमाके से जंगल एक बारगी काँप गया। धुल और धुंए का गुबार आसमान में काफी ऊँचाई तक देखा गया। दूर मौजूद लोगों ने बताया कि ऐसा धमाका कि कांप गया जंगल।

CG News : बता दें कि जवानों ने आईईडी को डिफ्यूज़ कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दी है। गश्त के दौरान सीआरपीएफ 196 बटालियन के जवानों ने एक आईईडी बरामद किया था। बीडीएस टीम ने उसूर-आवापल्ली मार्ग से 3 किमी की दूरी पर धान मंडी के पास मार्ग में माओवादियों के लगाए गए लगभग 25 किग्रा की आईईडी को निर्जन स्थान में ले जाकर नष्ट किया है। जिले के तोड़का इलाके के मुठभेड़ में गंगालूर एसीएम समेत 16 लाख के इनामी नक्सली की मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में एसीएम गंगालूर पर शासन ने 5 लाख का इनाम घोषित किया था। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा किया है।

CG News : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़-
तो वहीं कांकेर जिले में नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानी डोबीर इलाके के जगंल में चल रही है। मुठभेड़ दोपहर 12 बजे से रुक-रुक कर चल रही है। बताया जा रहा है कि, ऑपरेशन पर निकली पार्टी से पुलिस अधिकारियों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। एसएसपी आई के एलिसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire