Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : जवानों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, 10 किलो का IED बरामद

इस कार्रवाई ने नक्सलियों की साजिश को पूरी तरह विफल कर दिया।

CG News : जवानों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, 10 किलो का IED बरामद
X

CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है। कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर बेलपोच्चा गांव के पास सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 10 किलोग्राम का शक्तिशाली IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया।

नक्सलियों ने इस विस्फोटक को सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क के नीचे प्लांट किया था। सुरक्षाबलों की सतर्कता और सूझबूझ के कारण यह खतरनाक IED समय रहते बरामद कर लिया गया। बम निरोधक दस्ते (BDS) ने इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों ने इस विस्फोटक को जवानों की गश्ती टीम को निशाना बनाने के लिए लगाया था। इस कार्रवाई ने नक्सलियों की साजिश को पूरी तरह विफल कर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire