Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 80 लाख के 400 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, कंटेनर से बरामद

यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत पुलिस लगातार संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही है।

CG News : 80 लाख के 400 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, कंटेनर से बरामद
X

CG News : महासमुंद। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लाख रुपये कीमत के 400 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिंघोड़ा पुलिस ने नेशनल हाईवे 53 पर सिल्की ढाबा के पास एक कंटेनर वाहन (क्रमांक HR 55 W 4389) को रोका, जिसमें विशेष रूप से बनाए गए चेम्बर में 16 प्लास्टिक की बोरियों में 25-25 किलो गांजा भरा हुआ था।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए तस्कर की पहचान चुनबाद आर. ओझा (50 वर्ष), निवासी बांदा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि तस्कर यह गांजा ओडिशा के बालीगुडा से मध्य प्रदेश के इंदौर ले जा रहा था। सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 400 किलो गांजा और कंटेनर वाहन को जब्त कर नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत पुलिस लगातार संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire