Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : बीमार हाथी ने ली ग्रामीण की जान, वन विभाग ने ट्रैंकुलाइज की मांगी अनुमति

हाथी के मुंह में तकलीफ के कारण वह आक्रामक हो गया था और बार-बार नेशनल हाईवे तक पहुंच रहा था।

CG News : बीमार हाथी ने ली ग्रामीण की जान, वन विभाग ने ट्रैंकुलाइज की मांगी अनुमति
X

CG News : गरियाबंद। उदंती सीता नदी अभयारण्य के तौरेगा रेंज में पिछले 20-25 दिनों से बीमार हाथी ने बीती रात एक ग्रामीण की जान ले ली। हाथी के मुंह में तकलीफ के कारण वह आक्रामक हो गया था और बार-बार नेशनल हाईवे तक पहुंच रहा था।

बता दें कि घटना कोदोमाली गांव की है, जहां हाथी का सामना ग्रामीण जंगल सिंह 48 साल से हुआ। आक्रामक हाथी ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग ने मृतक के परिवार को तुरंत सहायता राशि प्रदान की। उदंती सीता नदी अभयारण्य के उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि हाथी पिछले 20-25 दिनों से बीमार है और वन विभाग की टीम उसकी 24 घंटे निगरानी कर रही थी।

पहले उसका इलाज किया गया था, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। अब डॉक्टरों की एक विशेष टीम को बुलाकर ट्रैंकुलाइज (बेहोश कर इलाज) की अनुमति मांगी गई है, हालांकि इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। अधिकारी ने बताया कि हाथी को आहार के माध्यम से दवाएं दी जा रही हैं ताकि उसकी स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

जब तक फिजिकल टेस्ट नहीं होगा, बीमारी के सही कारण का पता नहीं चल पाएगा। वनकर्मी और रेंज अधिकारी हाथी की लगातार निगरानी कर रहे हैं और ग्रामीणों को जंगल और हाथी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire