Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : कांग्रेस को झटका, 40 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, नीलकंठ टेकाम ने दिलाई सदस्यता...
इन नेताओं को विधायक और पूर्व आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम ने केशकाल में आयोजित एक कार्यक्रम में गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

CG News : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कोंडागांव जिले में 40 से अधिक नेताओं, जिनमें कुछ सरपंच भी शामिल हैं, ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इन नेताओं को विधायक और पूर्व आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम ने केशकाल में आयोजित एक कार्यक्रम में गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।
बता दें कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस की स्थिति छत्तीसगढ़ में लगातार कमजोर हो रही है। सत्ता से बेदखल होने के बाद पार्टी नेताओं का मोहभंग होना जारी है। कोंडागांव में हुई इस ताजा घटना ने कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सूत्रों के अनुसार, इन 40 नेताओं में स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली कार्यकर्ता और सरपंच शामिल हैं, जिनके जाने से कांग्रेस की जमीनी पकड़ पर असर पड़ सकता है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


