Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा से दुष्कर्म के मामले में बर्खास्त, पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

CG News : शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा से दुष्कर्म के मामले में बर्खास्त, पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार
X

CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में एक सनसनीखेज मामले ने शिक्षा जगत को हिलाकर रख दिया है। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मरवाही के संविदा सहायक शिक्षक युगल किशोर दिनकर को एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

CG News : बता दें कि मामला 19 अप्रैल 2025 को उस समय सामने आया, जब स्कूल की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की गई। विज्ञान विषय पढ़ाने वाले शिक्षक युगल किशोर दिनकर पर आरोप है कि उन्होंने छात्रा के साथ शारीरिक शोषण किया। शिकायत के बाद मरवाही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट, 2012 समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

CG News : जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर की मंजूरी के बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा भर्ती) नियम 2012 और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन के आधार पर युगल किशोर दिनकर को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire