Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: संकुल केंद्र कसेकेरा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा, गणवेश और पुस्तिकाओं का भी हुआ वितरण

Vpb
CG News: संकुल केंद्र कसेकेरा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा, गणवेश और पुस्तिकाओं का भी हुआ वितरण
X

CG News: महासमुंद: संकुल केंद्र कसेकेरा में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल कसेकेरा के विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों तथा जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा कौशल कुमार वर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कसेकेरा के उपसरपंच बल्ला ठाकुर ने की। विशेष अतिथि के रूप में एपीसी महासमुंद सुबोध कुमार तिवारी, प्राचार्य हाई स्कूल कसेकेरा पवन कुमार चक्रधारी, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष बिंदेश्वरी यादव तथा गणमान्य नागरिक नरेंद्र पटेल उपस्थित रहे।




कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ किया गया। स्वागत भाषण पूर्व माध्यमिक शाला कसेकेरा के प्रधानपाठक डॉ. विजय कुमार शर्मा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जितेन्द्र कुमार साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप 1000 रुपये देने की घोषणा की। एपीसी महासमुंद सुबोध कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को पूरे शैक्षणिक सत्र में नियमित उपस्थिति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उपसरपंच बल्ला ठाकुर ने पंचायत की ओर से विद्यालयों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं गणमान्य नागरिक नरेंद्र पटेल ने सभी से मिलकर "हरियर कसेकेरा" बनाने की अपील की।


मुख्य अतिथि द्वारा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को अभ्यास पुस्तिकाओं एवं गणवेश का वितरण किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल कसेकेरा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित पालकों में मोतीराम साहू, भोज राम ठाकुर, अनुसुइया साहू, अंजली साहू, तोषण साहू, गंगा साहू एवं ॐ बाई शामिल रहे। वहीं शिक्षकगण में प्रधानपाठक अर्चना चंद्राकर, प्रेमिन दीवान, लक्ष्मी साहू, कामाक्षी चन्द्राकर, पंकज ठाकुर, लोकू चन्द्राकर तथा रामेश्वर साहनी उपस्थित रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire