Create your Account
CG News : 27 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त, 21 के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी है। ये अधिकारी और चिकित्सक लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अपने कर्तव्यस्थल से अनुपस्थित थे, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया।
CG News : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों को तीन वर्षों से अधिक समय तक अनुपस्थित रहने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इन कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम का उल्लंघन किया और शासन के मूलभूत नियमों की अनदेखी की थी। विभाग ने उन्हें अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पूरा मौका दिया, लेकिन सुनवाई के बाद उनके द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर गंभीरता से विचार किया गया और अंततः उनकी सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
CG News : इसके साथ ही 21 अन्य चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि यह कार्रवाई कर्मचारियों की लापरवाही और विभागीय नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के रूप में की गई है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- 2. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- 3. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
- 4. Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

