Create your Account
CG News : लगातार अनुपस्थित रहने पर सहकारी समिति कर्मचारी की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त, आदेश जारी
- Rohit banchhor
- 15 Nov, 2025
धान खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित और निर्बाध रखने के लिए जिले में अब सख्त निगरानी शुरू कर दी गई है।
CG News : बेमेतरा। धान खरीदी सीजन 2025–26 को सुचारू रूप से संचालित करने प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में सेवा सहकारी समिति मर्यादित कन्तेली से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां सहायक लिपिक लल्लूराम वर्मा की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

समिति के आदेश के अनुसार, लल्लूराम वर्मा 3 नवंबर से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी होने के बावजूद वह बार-बार दिए गए निर्देशों और चेतावनियों के बाद भी कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं हुए। इसके अलावा, ESMA एक्ट के तहत कार्यालय में अनिवार्य उपस्थिति के आदेश का उन्होंने उल्लंघन किया। कारण-बताओ नोटिस जारी होने के बावजूद वर्मा का जवाब भी असंतोषजनक पाया गया।
प्रशासन का मानना है कि उनकी लापरवाही से धान उपार्जन, खाद–बीज वितरण और किसानों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिसके चलते यह कठोर निर्णय लिया गया। धान खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित और निर्बाध रखने के लिए जिले में अब सख्त निगरानी शुरू कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : PF की रकम जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गिरफ्तार
- 2. Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास
- 3. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
- 4. IND vs ENG : भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मैच का टाइमिंग बदला, 10 बजे नहीं, इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

