Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : क्रेशर खदान में युवक की लाश और बाइक मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

CG News : क्रेशर खदान में युवक की लाश और बाइक मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : कवर्धा। जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक क्रेशर प्लांट की गहरी खदान में युवक का शव उसकी बाइक समेत मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान गैरमाटी गांव निवासी दीपक तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक 21 मई की शाम से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसी बीच शनिवार को क्रेशर प्लांट की खदान में एक युवक का शव और बाइक दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही सहसपुर लोहारा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को खदान से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि शव लगभग 100 फीट गहरे गड्ढे में मिला। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर खदान में गिरने की आशंका नजर आ रही है, लेकिन मामला पूरी तरह संदिग्ध है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire