Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : खुड़िया बांध में लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...
स्थानीय पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है,

CG News : लोरमी। ग्राम खुड़िया बांध के ऊपरी हिस्से, डंगनिया भुरवाडीह के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बांध में तैरते हुए मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। 30 सितंबर को सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि खुड़िया बांध में भुरवाडीह टापू और ग्राम डंगनिया के निकट एक दो से तीन दिन पुरानी अज्ञात शव पानी में तैर रही है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
CG News : स्थानीय पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है, और शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया जाएगा। चौकी प्रभारी सत्येंद्र पूरी गोस्वामी ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और किसी भी तरह की जानकारी के लिए वे स्थानीय लोगों से संपर्क में हैं। जांच के दौरान पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी सुराग जुटाए जा सकें ताकि मृतक की पहचान की जा सके और मामले की सच्चाई का पता लगाया जा सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


