Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पत्थर खदान में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, जताई हत्या की आशंका...

उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

CG News : पत्थर खदान में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, जताई हत्या की आशंका...
X

CG News : दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के गोडपेंड्री और छाटा के बीच स्थित एक पत्थर खदान में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खदान में काम कर रहे कर्मचारियों ने महिला का शव देखकर खदान मालिक को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की कार्रवाई की।

CG News : बता दें कि मृतिका की पहचान उर्मिला हिरवानी के रूप में की गई है, जो अचानकपुर की निवासी थी। परिजनों के मुताबिक, उर्मिला हर दिन सुबह गोबर बिनने जाती थी और इस दिन भी वह सुबह खदान के पास गोबर बिनने गई थी। पुलिस का मानना है कि उर्मिला का पैर फिसलने से वह 30-40 फीट गहरी खदान में गिर गई, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG News : हालांकि, मृतिका के परिजनों ने कहा कि उर्मिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, जिससे हत्या की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire