Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : दुर्गा मंदिर के पास महिला की संदिग्ध लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...

हमने मौके से भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा।

CG News : दुर्गा मंदिर के पास महिला की संदिग्ध लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कटघोरा थाना क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के नजदीक एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। किराए के मकान में अकेले रहने वाली मजदूर महिला लता नेताम की लाश उसके घर के पीछे बाड़ी में पाई गई, जबकि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था। घटनास्थल पर खून से सनी ईंटों और संदिग्ध परिस्थितियों ने हत्या की आशंका को बल दिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और मामला रहस्य के घेरे में बना हुआ है।

CG News : बता दें कि लता नेताम मजदूरी कर अपना गुजारा करती थी और अकेले ही किराए के मकान में रहती थी। रविवार शाम को हुई इस घटना की सूचना सोमवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी। लाश की हालत और खुला दरवाजा देखकर स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची कटघोरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच तेज कर दी। खास बात यह है कि घर के दरवाजे और आसपास खून से सने ईंट मिले हैं, जो इस हत्याकांड में किसी बड़े राज से पर्दा उठा सकते हैं।

CG News : पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया। एडिशनल एसपी नीतीश कुमार ठाकुर ने बताया, लता नेताम की हत्या का मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। हमने मौके से भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire