Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : रानीदहरा जलप्रपात में युवती की लाश मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

CG News : कबीरधाम। जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित रानीदहरा जलप्रपात में आज सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने झरने के नीचे पानी में शव तैरता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला हादसा है या किसी अन्य घटना से जुड़ा हुआ है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद जलप्रपात क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


