Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : गर्भवती महिला की बाड़ी में लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका...

पुलिस ने मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

CG News : गर्भवती महिला की बाड़ी में लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका...
X

CG News : सरगुजा। जिले के दरिमा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत जयपुर में एक गर्भवती महिला की लाश घर के पीछे स्थित बाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय एलिना सिंह मरावी के रूप में हुई है, जो करीब 6-7 महीने की गर्भवती थी। घटना की सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव मिलने के बाद प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

CG News : मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें और घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके। गर्भवती महिला की अचानक संदिग्ध हालात में मौत और शव का घर के पीछे मिलने से इलाके में भय और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

CG News : हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस इस मामले को हर पहलू से खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द सच्चाई सामने आ सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire