Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : खेत में नरकंकाल मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मर्ग कायम कर लिया है।

CG News : खेत में नरकंकाल मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : बलौदाबाजार। जिले के गिरौदपुरी चौकी के ग्राम मटिया में एक खेत में नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। जब किसान बद्री साहू अपने खेत में फसल काटने गया, तब उसने एक नरकंकाल देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मर्ग कायम कर लिया है।


CG News : गिरौदपुरी चौकी प्रभारी देवानंद माथुर ने बताया कि किसान बद्री साहू ने थाने में आकर सूचना दी कि जब वह फसल काटने खेत में गया, तो उसे वहां नरकंकाल पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और कंकाल को एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया गया। नरकंकाल के पास कुछ कपड़े मिले, जिनमें एक अंडरवियर, जींस पैंट और एक बनियान शामिल थे।


CG News : हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह नरकंकाल किसका है और कितने समय पहले यह शव यहां फेंका गया था। पुलिस ने शव के पहचान के लिए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में तेजी लाने की बात कही है। फिलहाल, गिरौदपुरी चौकी पुलिस नरकंकाल की शिनाख्त और घटना के कारणों की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire