Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : ट्रैफिक जवान की फांसी पर लटकी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...

पुलिस आसपास के लोगों और जवान के परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

CG News : ट्रैफिक जवान की फांसी पर लटकी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ट्रैफिक पुलिस जवान की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। मृतक जवान की पहचान विकास पांडे के रूप में हुई है, जो 2019 से कोण्डागांव में तैनात था। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।

CG News : बता दें कि मृतक विकास पांडे ने अपने सरकारी आवास परिसर में लगे आम के पेड़ पर अपनी शर्ट से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जब जवान अपने घर में अकेला था। उसकी पत्नी और बेटा उस समय अपने गृह ग्राम गए हुए थे। सुबह स्थानीय लोगों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

CG News : घटना की जानकारी मिलते ही कोण्डागांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि विकास पांडे ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस आसपास के लोगों और जवान के परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire