Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : सेजेस रायकेरा ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में 28 सितंबर शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा

CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में 28 सितंबर शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्राचार्य एस. के. करण के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में रा.से.यो. के स्वयंसेवकों एवं कक्षा 6वीं से 12वीं तक के समस्त विद्यार्थियों शिक्षक शिक्षिकाओं एवं ग्राम मितानिनों ने ष्स्वच्छता ही सेवाष् अंतर्गत स्वच्छता शपथ लिया एवं विद्यालय परिसर से स्वच्छता रैली निकालकर रायकेरा बस्ती पहुंचे एवं ग्रामीण जनों को पुनरू स्वच्छता शपथ दिलवाई गई तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और बताया गया कि गीला कचरा को हरे कंटेनर में एवं सूखा कचरा को नीला कंटेनर में अलग-अलग रखना है।

CG News : रा.से.यो. के स्वयंसेवकों ने समस्त ग्रामीण जनों को बताया कि मैं ना गंदगी करूंगा ना किसी और को करने दूंगा स्वच्छता सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से,मेरे मोहल्ले से, मेरे गांव से, एवं मेरे कार्य स्थल विद्यालय रायकेरा से शुरुआत करूंगा। स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगाद्य उक्त रैली को सफल बनाने में लोचन प्रसाद पटेल, अलमा सोरेंग, दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार नायक, देवघर सिंह, कु. तनुजा यादव, टिकेश प्रधान, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, हितेश्वर कुमार निषाद, जग्गू राठिया, ललित सिदार का योगदान रहा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


