Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 15 फीट ऊंचे माओवादी स्मारक को बुलडोजर से किया जमींदोज

सुरक्षाबलों ने मौके पर ही स्मारक को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।

CG News : सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 15 फीट ऊंचे माओवादी स्मारक को बुलडोजर से किया जमींदोज
X

CG News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना तर्रेम क्षेत्र के ग्राम गोटुमपल्ली के घने जंगलों में माओवादियों द्वारा बनाए गए 15 फीट ऊंचे स्मारक को सुरक्षा बलों ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, डीआरजी, थाना तर्रेम पुलिस, सीआरपीएफ की 153वीं और 168वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान यह कार्रवाई की। जंगलों की तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को माओवादियों द्वारा अपने मारे गए साथियों की याद में बनवाया गया स्मारक मिला था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादी ग्रामीणों पर दबाव डालकर ऐसे स्मारक बनवाते हैं, ताकि लोगों में डर का माहौल बनाया जा सके और अपने संगठन का प्रचार किया जा सके। सुरक्षाबलों ने मौके पर ही स्मारक को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire