Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से किया हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ी सफलता हासिल...

सुरक्षाबलों द्वारा लगातार क्षेत्र में गश्त और सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

CG News : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से किया हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ी सफलता हासिल...
X

CG News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने कोमटपल्ली के जंगलों से नक्सलियों के हथियार बनाने के उपकरण और सामग्री का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस सफलता ने नक्सलियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को एक नया मोड़ दिया है।

CG News : बता दें कि माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा यह संयुक्त ऑपरेशन थाना तर्रेम क्षेत्र के वाटेवागु में स्थापित नवीन कैंप से शुरू किया गया था। डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, कोबरा 205, 210 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस की संयुक्त टीम कोमटपल्ली की ओर सर्चिंग के लिए निकली थी। इस ऑपरेशन के दौरान टीम ने जंगल-पहाड़ के बीच छुपाकर रखे गए माओवादी हथियार बनाने के उपकरणों और सामग्री को बरामद किया।

CG News : बरामद सामग्री में शामिल हैं ये उपकरण-

सुरक्षा बलों ने माओवादी डंप से कई महत्वपूर्ण उपकरण बरामद किए, जिनमें गैस वेल्डिंग मशीन, आक्सीजन सिलेण्डर, गैस वेल्डिंग पावडर (8 डिब्बे), इन्वर्टर, स्टेबलाईजर, स्टील कंटेनर, कमर्शियल मोटर, ब्लोवर (धौकनी मशीन), वेल्डिंग राड, लोहे का राड, खाली मैग्जीन, इलेक्ट्रिक स्वीच और रायफल सिलिंग शामिल हैं। इसके अलावा, 2 पोच भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों द्वारा लगातार क्षेत्र में गश्त और सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire