Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, आईईडी प्लांट करने वाले चार नक्सली गिरफ्तार

ये नक्सली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) प्लांट करने में माहिर थे और कई वारदातों में शामिल रहे हैं।

CG News : सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, आईईडी प्लांट करने वाले चार नक्सली गिरफ्तार
X

CG News : सुकमा। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। सुकमा जिले के जंगलों में जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये नक्सली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) प्लांट करने में माहिर थे और कई वारदातों में शामिल रहे हैं।

सुरक्षाबलों को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर यह ऑपरेशन सुकमा के घने जंगलों में चलाया गया। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये नक्सली सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाने की साजिश रच रहे थे। सुकमा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire