Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, जंगल में मिले बम और विस्फोटक सामग्री नष्ट...

पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने यह विस्फोटक फोर्स को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जंगल में लगाए थे।

CG News : सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, जंगल में मिले बम और विस्फोटक सामग्री नष्ट...
X

CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। जंगल में पाइप बम और टिफिन बम लगाए गए थे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने खोजकर निष्क्रिय कर दिया। यह घटना भालूडिग्गी और बेसराझार के जंगलों में हुई, जहां टीम ई-30 और सीआरपीएफ की 65वीं वाहिनी ने संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान चलाया।

CG News : सुरक्षा बलों की टीम को सर्च ऑपरेशन के दौरान कई खतरनाक विस्फोटक उपकरण मिले, जिनमें बीजीएल राउंड, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, सोलर प्लेट, नक्सली दस्तावेज, डायरी, वर्दी और अन्य संदिग्ध सामान शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके में छुपाकर रखे गए बमों को नष्ट कर दिया और किसी भी तरह की संभावित क्षति को रोकने में सफलता पाई। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने यह विस्फोटक फोर्स को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जंगल में लगाए थे।

CG News : जिला पुलिस ने इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि इलाके में नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है। जवानों द्वारा लगातार गश्त और सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में नक्सल प्रभाव को पूरी तरह खत्म किया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire