Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नक्सलियों के ‘गढ़’ गोगुंडा पहाड़ पर सुरक्षाबलों का कब्जा, टॉप कमांडर रमन्ना का 20 फीट ऊंचा स्मारक ध्वस्त

CG News : नक्सलियों के ‘गढ़’ गोगुंडा पहाड़ पर सुरक्षाबलों का कब्जा, टॉप कमांडर रमन्ना का 20 फीट ऊंचा स्मारक ध्वस्त
X

CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी जीत मिली है। जिले के गोगुंडा पहाड़ पर जवानों ने ऑपरेशन कर नक्सलियों के प्रभाव का प्रतीक बने 20 फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया। यह स्मारक नक्सली कमांडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर रमन्ना की याद में बनाया गया था।

CG News : जानकारी के अनुसार, गोगुंडा पहाड़ पिछले चार दशकों से नक्सलियों का अजेय किला माना जाता था। सुरक्षा बलों के लिए यह क्षेत्र हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि नक्सलियों की भारी मौजूदगी के कारण जवान सीधे पहुंच नहीं पाते थे। हालाँकि, सीआरपीएफ 74वीं बटालियन का नया कैंप स्थापित होने के बाद हालात बदले और यह क्षेत्र अब पूरी तरह नक्सलियों के कब्जे से मुक्त हो चुका है।

CG News : रमन्ना की मौत साल 2020 में हार्ट अटैक से हुई थी। उसकी याद में नक्सलियों ने इस स्मारक का निर्माण किया था, जो उनके प्रभाव और डर का प्रतीक था। स्मारक को ध्वस्त करने के लिए सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन और कोबरा 201 बटालियन ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। जवानों ने चारों तरफ से स्मारक को घेरकर इसे मलबे में तब्दील कर दिया।

CG News : पुलिस और सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सलियों का सफाया करना ही मकसद नहीं है, बल्कि उनकी विचारधारा और उनके द्वारा बनाए गए डराने वाले प्रतीकों को मिटाना भी प्रमुख लक्ष्य है। बस्तर के जंगलों में अब नक्सलियों का आतंक धीरे-धीरे खत्म हो रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire