Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सुरक्षा बलों ने फिर नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, बीयर बॉटल में छिपा आईईडी बरामद

जिसे सीआरपीएफ की टीम ने समय रहते बरामद कर निष्क्रिय कर दिया।

CG News : सुरक्षा बलों ने फिर नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, बीयर बॉटल में छिपा आईईडी बरामद
X

CG News : बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। नक्सलियों ने पीड़िया और मुतवेंडी के बीच कच्चे रास्ते के किनारे बीयर बॉटल में प्रेशर आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) छिपाकर रखा था, जिसे सीआरपीएफ की टीम ने समय रहते बरामद कर निष्क्रिय कर दिया।

CG News : बता दें कि सीआरपीएफ की 85वीं और 199वीं बटालियन की टीम पीड़िया कैंप से रोड ओपनिंग पार्टी और डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। इसी दौरान केरिपु की बम डिस्पोजल टीम ने पीड़िया कैंप से करीब 2 किलोमीटर दूर, जंगल क्षेत्र में कच्चे मार्ग से 100 मीटर अंदर एक संदिग्ध वस्तु देखी। जांच करने पर पता चला कि बीयर बॉटल में माओवादियों ने एक आईईडी फिट कर रखा था, जो सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से प्लांट किया गया था।

CG News : सुरक्षा बलों को इस बारे में पता चलते ही इलाके को तुरंत घेर लिया गया और सीआरपीएफ की बम निरोधक टीम ने सावधानीपूर्वक आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। माओवादियों की यह साजिश किसी बड़े हमले को अंजाम देने की थी, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire