Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : दूसरी कक्षा की छात्रा पैर टूटने तक की पिटाई, प्रधानपाठक गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर लिया है।

CG News : दूसरी कक्षा की छात्रा पैर टूटने तक की पिटाई, प्रधानपाठक गिरफ्तार
X

CG News : बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्राथमिक शाला कंजिया में दूसरी कक्षा की 7 वर्षीय छात्रा ललिता यादव की प्रधानपाठक हीरालेओस टोप्पो उर्फ हेरालुयूस एक्का ने इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि घटना 25 जुलाई 2025 को प्राथमिक शाला कंजिया में हुई, जब ललिता यादव कक्षा में बात कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर प्रधानपाठक हीरालेओस टोप्पो ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई इतनी गंभीर थी कि ललिता का पैर टूट गया, और उसे पिछले तीन दिनों से एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने इस मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire