Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : एसडीएम ने गणेश पूजा विसर्जन एवं ईद मिलादुनवी त्यौहार संबंधित ली बैठक, दिए दिशा निर्देश...
जहां बैठक में न्यायालय एवं शासन के नियम को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए डी, जे,

CG News : राकेश भारती, कुसमी/बलरामपुर। कुसमी एसडीएम करुण डहरिया द्वारा गणेश पूजा विसर्जन एवं ईद मिलादुनवी त्यौहार को लेकर कुसमी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में शांति सम्मेलन की बैठक बुलाई गई। जिसमे गणेश पूजा महोत्सव समिति बाबा चौक कुसमी, शिव चौक कुसमी, जय मां भवानी गणेश पूजा महोत्सव सामरी रोड, सिद्धी विनायक गणेश पूजा महोत्सव, तहसील पारा समिति कुसमी के जिम्मेदार पदाधिकारी सहित मुस्लिम समाज के पदाधिकारी की बैठक ली गई।
CG News : जहां बैठक में न्यायालय एवं शासन के नियम को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए डी, जे, सहित अन्य प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं प्रदूषण पर रोक लगाने पर बिसर्जन समय रोक लगाते हुए शांति तरीके से विसर्जन करते हुए त्योहार मानने की सलाह दी गई, जिस पर अमल करते हुए सभी समिति के पदाधिकारीगण अपनी अपनी सहमति जताते हुए शांति तरीके से विसर्जन करते हुए ईद मिलादुनवी जुलुश मानने की बात कही गई ।
CG News : आज के इस शांति सम्मेलन बैठक में कुसमी एस डी एम करुण डहरिया, कुसमी तहसीदार सुनील कुमार गुप्ता, सामरी तहसीलदार शशिकांत दुबे , नगर निरीक्षक जितेंद्र जायसवाल ,सहित कुसमी स्थित सभी गणेश पूजा महोत्सव समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


