Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : स्कूल की फटकार और टीसी ने ले ली नाबालिग की जान! पुलिस जांच में जुटी...

जिससे आहत होकर यामनी ने खौफनाक कदम उठा लिया।

CG News : स्कूल की फटकार और टीसी ने ले ली नाबालिग की जान! पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां आरडीऐ कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की, यामनी ध्रुव ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बात पंडित गिरजाशंकर स्कूल से शुरू हुई, जहां एक टीचर और प्रिंसिपल ने यामनी को जमकर डांट-फटकार लगाई। जिससे आहत होकर यामनी ने खौफनाक कदम उठा लिया।

बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने न सिर्फ यामनी और उस लड़के को डांटा, बल्कि यामनी को स्कूल से टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) भी थमा दी। इस बात से यामनी इतनी टेंशन में आ गई कि घर जाकर उसने फांसी का फंदा तैयार कर लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। अभी तक ये साफ नहीं हुआ कि मामला सिर्फ प्रेम प्रसंग था या इसके पीछे कोई और वजह भी थी। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है और लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire