Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वाला स्कूल संचालक गिरफ्तार, मकान सील...

प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

CG News : प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वाला स्कूल संचालक गिरफ्तार, मकान सील...
X

CG News : कवर्धा। शहर के आदर्श नगर इलाके में आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों को प्रलोभन देकर जबरन धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। रविवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हॉली किंगडम स्कूल के संचालक जोस थॉमस को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही धर्मांतरण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक निजी मकान को सील कर दिया गया और 10 महिलाओं सहित 15 लोगों को हिरासत में लिया गया।

CG News : बता दें कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में जोस थॉमस द्वारा संचालित निजी मकान में गरीब परिवारों को बीमारी ठीक करने, आर्थिक सहायता और बेहतर जीवन का लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। इसके अलावा, पंडातराई के ग्राम कारीमाटी के एक निवासी ने थाना कवर्धा में शिकायत दर्ज कराई कि जोस थॉमस ने चर्च परिसर में संचालित स्कूल के जरिए भी धर्मांतरण का प्रयास किया।

CG News : पुलिस ने गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर जोस थॉमस के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire