Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : सौम्या चौरसिया को लगा झटका, अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
सौम्या चौरसिया ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया।

CG News : बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। सौम्या चौरसिया ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया।
CG News : बता दें कि सौम्या चौरसिया कोयला घोटाले के आरोप में पिछले दो साल से जेल में बंद हैं। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अनुसंधान (EOW) विभाग ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। जांच में सौम्या की 50 से अधिक संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अटैच किया है, जो कि उनकी संपत्तियों की जांच का हिस्सा है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


