Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सतरेंगा पिकनिक बना आखिरी सफर, नदी में डूबने से SECL कर्मी की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

हादसे के बाद पूरे परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।

CG News : सतरेंगा पिकनिक बना आखिरी सफर, नदी में डूबने से SECL कर्मी की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव
X

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया एक युवक नदी की तेज गहराई में समा गया। करीब 24 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नगर सेना की टीम ने सोमवार देर शाम उसका शव बरामद किया। हादसे के बाद पूरे परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान सुभांशु ध्रुव (24) के रूप में हुई है, जो SECL की सेंट्रल वर्कशॉप में कार्यरत था। रविवार को वह अपने पांच दोस्तों के साथ सतरेंगा घूमने पहुंचा था। सभी नदी में बने एक टापू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुभांशु बीच रास्ते से वापस लौटने लगा, लेकिन गहरे पानी में संतुलन बिगड़ने से डूब गया।

घटना के तुरंत बाद साथियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि अंधेरा और तेज बहाव होने के कारण रविवार रात रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।

सोमवार सुबह नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने दोबारा खोजबीन शुरू की। पूरे दिन चले अभियान के बाद देर शाम सुभांशु का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुभांशु के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चार वर्ष पहले उसके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति के तहत SECL में नौकरी मिली थी। घर का एकमात्र कमाने वाला बेटा होने के कारण उसकी असमय मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire