Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG News : छत्तीसगढ़ योग आयोग की अध्यक्ष बने संजय अग्रवाल, मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में योग और आयुष गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर पोस्ट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में विश्वास जताया कि संजय अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता को नई गति मिलेगी।
श्री संजय अग्रवाल जी को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में योग के विस्तार तथा जन-जागरूकता को नई दिशा मिलेगी और योगमय, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प और अधिक सशक्त होगा।
आपके सफल…
मुख्यमंत्री ने कहा कि योगमय, स्वस्थ और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने में यह नियुक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने संजय अग्रवाल के सफल और यशस्वी कार्यकाल की कामना भी की।
गौरतलब है कि बिलासपुर के हाईकोर्ट रोड स्थित रामा वैली क्षेत्र निवासी संजय अग्रवाल इससे पहले भी छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। योग और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके अनुभव तथा पूर्व कार्यकाल के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs AFG: 232 रन पर सिमटी अफगानिस्तान की टीम, गिल की कप्तानी में भारत ने जीता पहला ODI सीरीज, अर्शदीप और गुरनूर ने किए 3-3 शिकार
- 2. CG News : नारायणपुर के जंगल में सुरक्षा बलों ने गोला-बारूद का बड़ा जखीरा किया बरामद
- 3. Peddi : राम चरण की ‘पेद्दी’ का जलवा, 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म बनी, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- 4. CG Weather News : मानसून की रफ्तार थमी, छत्तीसगढ़ में फिर चढ़ा पारा, 15 जून तक बस्तर से दस्तक के आसार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

