Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG news : बिना तारीख वाले मिनरल वाटर की बिक्री पर सिमगा संयंत्र से सैंपल जब्त...

अधिकारियों ने कहा, “रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

CG news : बिना तारीख वाले मिनरल वाटर की बिक्री पर सिमगा संयंत्र से सैंपल जब्त...
X

CG news : बलौदाबाजार। गर्मी के मौसम में मिनरल वाटर की मांग बढ़ने के साथ ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। बिना उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट वाले पानी की बिक्री की शिकायतों के बाद बलौदाबाजार जिला प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भाटापारा और सिमगा में मिनरल वाटर पैकेजिंग संयंत्रों पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान सिमगा के जायना एग्रो संयंत्र में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

CG news : टीम ने संयंत्र से ‘ZealUp’ पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर और ‘Zeal अप jeera फीज’ कार्बोनेटेड बेवरेज के सैंपल जब्त किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जांच में उत्पादन प्रक्रिया में कई खामियां पाई गईं, जिसमें लेबलिंग नियमों का उल्लंघन प्रमुख था। जब्त किए गए नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा, “रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire